Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2020

अनुत्तरित व्यक्ति

वैश्विक महामारी से डर कर फुटपाथ पर लॉक डाउन में भूख से बिलबिलाता गरीब एवं गरीब के बच्चे पांच रूपए का चना ना तो खुद चबाते  और ना ही बच्चे मांगते उसकी माँ अपनी गठरी में  संजोग कर रखते हुए और....खराब समयआने का  इंतज़ार करते करते  यही सोचकर सो जाते हैं कि कोई ना कोई जरूर  आकर उन्हें जगाएंगे खाने का एक पैकेट दे जाएंगे मगर .....  ना तो उनके पास  कोई प्रश्न होता  और ना ही उनके ऊत्तर पुलिस के डंडे खाने से  जब वह जागते हैं तो  उनके प्रश्नों का जबाब ? अपने आंसूओं से दे डालते हैं क्योंकि  वह व्यक्ति अनुत्तरित है ं...?