Skip to main content

बेगाना

(पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की हत्या
के समय लिखी गयी कविता )
 
सर पर रेंग रही है हत्या,
पांव तले कुचला है धर्म।
इस अनाथ हुए संसार में,
किसका कौन सुनेगा मर्म।
कोई रोटी के लिए मरते हैं,
कोई मरते तख्तों को लेकर
विकट समस्या ख़ौफनाक
है लुटेरों को लेकर
खून जहां दरिया बनता,
वह देश नहीं दूसरों का।
हम उसी देश के वासी हैं,
जहां दया प्रेम नहीं जीता।
बृक्ष ज्योंही नभ छूना चाहा,
जड़ ही काट दिया उसका।
बिखरे तना कर क्या सकता?
जब मौत हुआ है जड़ का।
बढ़ क्या सकता विकास पथ पर
कहीं ना कुछ का ठिकाना।
इसी लिए तो कहता हूं
यह देश हुआ है बेगाना

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मेरे अपने हो जाओ

तुम्हारी सांसों के सरगम पर सितारों की तान दूँ जब तुम मेरे अपने हो जाओ मेघाच्छन आकाश ना भी होने पर बरसात के फुहारों का अहसास दूँ जब तुम मेरे अपने हो जाओ हां... मैं कह रहा हूँ दुनिया के सारे प्रतिबन्ध टूट जाएंगे उस पल हमारे अपने कानून चलेंगे दिन को रात रात को दिन सुबह को शाम सूरज को चांद करते चले जायेंगे हवा हीन मौसम में बसंती बयार मधु ना होने पर अमिय सागर में सरावोर होंगे मगर कब ? जब तुम मेरे अपने हो जाओ

कथा गोष्ठी

मेरी पांडुलिपियां